spot_img

Chandigarh : अमेरिका से डिपोर्ट दो युवकों को हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या का मामला दर्ज होने के बाद डंकी से हुए थे फरार
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
पंजाब पुलिस ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर शनिवार की रात लौटे दो युवकों को गिफ्तार किया है। यह दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं और इन पर पंजाब में हत्या का केस दर्ज है। बाद में दोनों डंकी रूट से अमेरिका गए थे।

पटियाला के एसएसपी डॉक्टर नानक सिंह (According to Patiala SSP Dr. Nanak Singh) के अनुसार दोनों युवकों के विरुद्ध पहले से मामला दर्ज था। इनका लुआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार दोनों भाइयों की पहचान संदीप और प्रदीप के रूप में हुई है। यह पटियाला में राजपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पटियाला के राजपुरा सिटी थाने में 25 जून 2023 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता हरमनजोत ने बताया थाकि दाना मंडी के करीब उनकी रेहड़ी लगती है। वहां 25 जून की रात हसमुख सिंह उनकी रेहड़ी पर आया। जिसके साथ उसका झगड़ा हो गया।

उसने अपने दोस्तों संदीप सिंह उर्फ सनी और प्रदीप सिंह (Sandeep Singh alias Sunny and Pradeep Singh) को बुला लिया। इन आरोपितों ने शिकायतकर्ता हरमनजोत के भाई सचंदर सिंह और फूफा सरवन सिंह पर हमला कर दिया था। इस हमले में सरवन सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी डंकी रुट से अमेरिका फरार हो गए। अब उन्हें डिपोर्ट किये जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles