spot_img

Firozabad : पांच घंटे चले अभियान में 74 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद : (Firozabad) जनपद में पुलिस ने शनिवार की रात में 12 बजे से रविवार भोर पांच बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, विभिन्न मुकदमों में वांछित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि वारंटियों, एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात को 12 बजे से सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। इसके तहत 70 एनबीडब्ल्यू वारंटी व चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इनमें थाना उत्तर ने चार, थाना दक्षिण ने चार, थाना रसूलपुर ने आठ, थाना रामगढ़ ने एक, थाना टूण्डला ने छह, थाना पचोखरा ने चार, थाना नारखी ने तीन, थाना रजाबली ने दो, थाना नगला सिंघी ने चार, सिरसागंज ने आठ, थाना नसीरपुर ने दो, थाना नगला खंगर ने एक, थाना शिकोहाबाद ने तीन, थाना मक्खनपुर ने एक, थाना खैरगढ़ ने एक, थाना जसराना ने चार, थाना फरिहा ने एक, थाना एका ने एक, थाना मटसेना ने एक, थाना लाइनपार ने एक व थाना बसई मोहम्मदपुर ने दो अभियुक्तों को पकड़ा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Explore our articles