spot_img

New Delhi : भारत का टेक्सटाइल सेक्टर वैश्विक मंच पर नया इतिहास रचने को तैयार

नई दिल्ली : (New Delhi)केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत का टेक्सटाइल सेक्टर वैश्विक मंच पर नया इतिहास रचने को तैयार है। यह एक्सपो ट्रेड, इनोवेशन और रोजगार के अपार अवसर लेकर आया है। गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2025 के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही।

कपड़ा मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल एक्सपो में से एक भारत टेक्स 2025 की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री सिंह ने भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। भारत टेक्स 2025 की थीम: लचीली वैश्विक मूल्य शृंखलाएं और कपड़ा स्थिरता है। 14 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 70 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2025 में संपूर्ण कपड़ा मूल्य श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्‍मेलन में भारत के कपड़ा पारिस्थितिकी तंत्र का व्यापक प्रदर्शन किया गया है, जिसमें कच्चे माल और रेशों से लेकर तैयार उत्पाद, तकनीकी वस्त्र, घरेलू साज-सज्जा और उच्च-स्तरीय फैशन तक सब कुछ शामिल है। यह कार्यक्रम 120 देशों के 5,000 से अधिक प्रदर्शकों के साथ वैश्विक कपड़ा स्थिरता और व्यापार पर केंद्रित है। भारत टेक्स 2025 ने वैश्विक कपड़ा दिग्गजों, ब्रांडों और उद्योग निकायों की भागीदारी को आकर्षित किया है।

मंत्रालय ने कहा कि 14 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन 12 टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के संघ द्वारा किया गया है। इसे कपड़ा मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। इस कार्यक्रम में कच्चे माल से लेकर हाई-एंड फैशन तक, टेक्सटाइल उद्योग की पूरी श्रृंखला को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा सहायक उपकरण, परिधान मशीनरी, रंग और रसायन तथा हस्तशिल्प जैसी संबंधित प्रदर्शनियां 12 से 15 फरवरी तक इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जा रही हैं।

भारत टेक्स 2025 दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल एक्सपो में से एक है। इस सम्मेलन में फैशन शो और B2B बैठकें शामिल हैं, जो वैश्विक कपड़ा उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की भूमिका को उजागर करती हैं। इसमें शीर्ष अंतरराष्ट्रीय वक्ता, उद्योग के दिग्गज और नीति निर्माता वैश्विक व्यापार बदलाव, तकनीकी वस्त्र, एआई-संचालित विनिर्माण और टिकाऊ फैशन के भविष्य जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करेंगे।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles