spot_img

Shimla : हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, हंगामे के आसार

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन (Himachal Pradesh Legislative Assembly) सत्र बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। चार दिवसीय सत्र 21 दिसम्बर तक चलेगा। चौदहवीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है। सत्र के पहले दिन विपक्ष प्रश्नकाल को बाधित कर हंगामा कर सकता है। सदन में अतिथि शिक्षक भर्ती, विभागों में खाली पद, प्रदेश की माली हालत, अपराध, नशा, अवैध खनन जैसे कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान होगा।

सत्र के पहले दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सत्र की शासकीय कार्यसूची से सदन को अवगत करवाएंगे। कार्यसूची के मुताबिक हिमाचल प्रदेश विद्युत शुल्क संशोधन 2024, हिमाचल प्रदेश माल व सेवाकर संशोधन विधेयक-2014, हिमाचल प्रदेश नगर व ग्राम योजना संशोधन विधेयक 2024 व हिमाचल प्रदेश आबकारी संशोधन विधेयक 2024 की प्रति सदन में रखी जाएगी। विधायक केवल सिंह पठानिया नियम 62 के तहत होटलों व भवनों के अतिक्रमण से सरकार को हो रहे टैक्स नुकसान तथा इनके नियमितिकरण करने के लिए एकमुश्त छूट प्रदान कर व उससे सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व से सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विधायक विपिन सिंह परमार कृपाल चंद कूहल व अन्य कूहलों में पानी की किल्लत होने के कारण पालमपुर व थुरल के किसानों की आपसी लड़ाई पर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके बाद सरकारी विधेयकों की पुरः स्थापना होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्ते विधेयक-2024 को पुर: स्थापित करेंगे। सुक्खू हिमाचल प्रदेश पुलिस संशोधन विधेयक-2024 को पुर: स्थापित करेंगे। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरुद्ध सिंह हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संशोधन विधेयक 2024 को पुनः स्थापित करेंगे।

सत्र से एक दिन पहले भाजपा ने विधायक दल की बैठक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई, जबकि कांग्रेस विधायक दल ने इसके पलटवार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में रणनीतिक बैठक की।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles