spot_img

Mumbai : फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे राकांपा (एपी) में शामिल

मुंबई : फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सयाजी शिंदे का पार्टी में स्वागत किया है और उन्हें पार्टी के स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी है।

राकांपा (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि सयाजी शिंदे ने फिल्म के क्षेत्र में महान योगदान दिया है। सयाजी शिंदे के आने से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अजीत पवार ने कहा कि सयाजी शिंदे को पार्टी में फिलहाल स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्हें बाद में और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सयाजी शिंदे ने दक्षिण की फिल्मों के साथ मराठी फिल्म जगत और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इसलिए वे किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अब वे अभिनेता से नेता बन गए हैं और समाज हित को बेहतर काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल आदि उपस्थित थे।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

Explore our articles