spot_img

New Delhi : कच्‍चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के मूल्य में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 73 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। देश में आज सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.26 डॉलर यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 72.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.27 डॉलर यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 69.47 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

Mumbai : पीएनजीएस रेवा डायमंडकी फीकी लिस्टिंगआईपीओ के निर्धारिय मूल्य से नीचे खुला शेयर

मुंबई : (Mumbai) डायमंड ज्वेलरी निर्माण क्षेत्र की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited, a diamond jewelry manufacturing company)...

Explore our articles