spot_img

Mumbai : पुणे में एक दिन में मिले 7 नए जीका संक्रमित, 73 मरीजों का इलाज जारी

मुंबई : (Mumbai) पुणे शहर में गुरुवार को 7 नए जीका संक्रमित पाए गए हैं। इससे शहर में जीका मरीजों की संख्या बढक़र 73 तक पहुंच गई है। पुणे नगर निगम ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है और लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

पुणे नगर निगम के मुताबिक जीका के 7 नए मरीजों में से 6 गर्भवती महिलाएं हैं। पुणे के दहानुकर कॉलोनी इलाके में 4 मरीज पाए गए हैं और इनमें से तीन गर्भवती महिलाएं हैं। खराडी इलाके में 3 गर्भवती महिलाएं जीका से संक्रमित हो गई हैं। शहर में इस समय 73 जीका संक्रमितों का इलाज जारी हैं, इनमें अधिकांश गर्भवती महिलाएं हैं। इसलिए पुणे नगर निगम अलर्ट मोड पर है।

जानकारी के अनुसार जीका रोग एडीज मच्छर के कारण होता है। हालांकि, यह बीमारी जानलेवा नहीं है लेकिन जीका से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को खतरा बढ़ जाता है और उनके अजन्मे बच्चे के दिमाग पर इस रोग असर होने की संभावना सर्वाधिक रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से जांच कराने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही जीका से संक्रमित मरीजों को सावधान रहने, उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी गई है। जीका संक्रमण होने पर बुखार, शरीर पर दाने, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

New Delhi : नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से भेदभाव पर केंद्र को रिपोर्ट

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे नार्थ ईस्ट के छात्रों (Northeastern students) के साथ नस्लीय...

Explore our articles