spot_img

Mumbai : भाजपा के शिविर में महिलाओं ने भरा मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना का फार्म

मुंबई : (Mumbai) पालघर के पालकमंत्री रविन्द्र चव्हाण, पालघर लोकसभा समन्वयक श्रीमती रानी द्विवेदी तथा भाजपा वसई विरार शहर अध्यक्ष महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन, भक्ति धाम स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना का फार्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा वसई विरार उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजू) के नेतृत्व में क्षेत्र की कई माताओं और बहनों ने अपना आवेदन किया। शिविर में शक्ति जनहित महिला मंडल अध्यक्ष हेमा सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, जानकी यादव, सोनी पाठक, राधा सिंह, गीता कनोजिया, रेखा श्रीवास्तव तथा भाजपा जिला सचिव रामवृक्ष यादव, नागेंद्र मिश्रा अभिषेक शर्मा, नितेश मोरे, विलास कदम, दीपक मिश्रा, लेमन गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा, जोगेन्द्र शर्मा, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि इसी तरह रोजाना क्षेत्र में विभन्न जगहों पर शिविर लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना 2024’ की घोषणा की है। इसके तहत सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देगी। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में देगी।

New Delhi : हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : (New Delhi) संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण (second phase of Parliament's Budget Session) के पहले दिन सोमवार को लोकसभा...

Explore our articles