spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्‍ली:(New Delhi) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (Oil and gas marketing companies) ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

इस बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन कच्‍चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.44 डॉलर यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 84.67 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.57 डॉलर यानी 0.69 फीसदी टूटकर 82.55 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Explore our articles