भोपाल : पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा।
राज्यमंत्री कृष्णा गौर रविवार को भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविधालय को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में शुरुआत कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत होने का आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एतिहासिक दिन है। युवाओं को रोजगारोन्मुखी पाठयक्रम से जुड़कर अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिल रहा है।
उन्होने कहा कि अग्रेजों के समय की लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति में व्यापक बदलाव कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में नई शिक्षा नीति को लागू किया। युवाओं के भविष्य को संवारने वाली शिक्षा नीती शुरू की। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि हमीदिया कालेज का भोपाल जिला के प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयन होना गौरव की बात है। हमीदिया कालेज भोपाल से विभिन क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है। हमीदिया कॉलेज का इतिहास गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से डिजिटल माध्यम से प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया है।
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने युवाओं से कहा कि वह उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे संसाधनों का लाभ लेकर अपनी संस्कृति और परम्परा के साथ आगे बड़े। संयुक्त निदेशक सुन्दरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान दीपक पालीवाल, हमीदिया कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, प्राचार्य डॉ. पुष्प लता चौकसे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कालेज परिसर में पौध रोपड किया। उन्होंने कॉलेज में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ, हिन्दी ग्रन्थ अकादमी प्रकोष्ठ और विद्यार्थी सेवा वस का शुभारंभ भी किया। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. मथरा प्रसाद, एडवोकेट भरत चतुर्वेदी, कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह, एस डी एम एल के खरे, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।


