spot_img

Ranchi : रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली 26 जुलाई से, डीसी-एसएसपी ने दिए निर्देश

रांची : (Ranchi) रांची के खेलगांव स्थित फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती रैली (Army recruitment rally) का आयोजन 26 जुलाई से होगा, जो कि 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा और शांति के मद्दनेजर जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा (District Deputy Commissioner cum District Magistrate Rahul Kumar Sinha and Senior Superintendent of Police Chandan Kumar Sinha) ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत दो पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। प्रथम पाली में रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चलेगा। दूसरी पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक चलेगा।

रांची नगर निगम को भर्ती कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रतिदिन शौचालयों की सफाई करने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही सभी सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को साफ आदेश दिया गया है कि वे अपने निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, टेंट, बैरिकेडिंग, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सीसीटीवी, अग्निशमन, एंबुलेंस और यातायात व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों दिये गये हैं। साथ ही रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी दलालों से दूर रहने की सलाह दी गयी है। यदि कोई दलाल अभ्यर्थियों को गुमराह करते हुए पकड़ा जाता है या प्रशासन को इसकी सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles