spot_img

Mumbai: वर्ली में महिला को कुचलकर फरार कार मालिक को पुलिस ने हिरसत में लिया

मुंबई:(Mumbai) वर्ली में रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे महिला को कुचलकर मौके से भागे कार बीएमडब्ल्यू कार चालक और शिंदे समूह (BMW car driver and Shinde group) के नेता राजेश शाह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है, जबकि उनके पति मामूली रूप से घायल हुए हैं। वर्ली पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोली समाज का एक दंपत्ति मछली बाजार से मछली लेकर लौट रहे थे। अचानक अनी बेझंट मार्ग पर आट्रिया माल के सामने बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पति कार की बोनट पर चढ़ गए लेकिन पत्नी ऐसा नहीं कर सकी, जिससे कार ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद बोनट पर चढ़ गए पति को किसी तरह नीचे गिराकर कार चालक फरार हो गया। इस घटना में घायल महिला को तत्काल नायर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर और पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय तत्काल मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया।

वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया। हादसे के बाद फरार कार मालिक व शिंदे समूह के नेता राजेश शाह को हिरासत ले लिया है। जानकारी के अनुसार हादसा के समय कार में राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह और ड्राइवर कार में थे। राजेश शाह ने पुलिस को बताया कि कार उनका ड्राइवर चला रहा था, जबकि इस घटना में मामूली रुप से घायल एक अन्य शख्स ने बताया कि कार मिहिर शाह चला रहा था। अब तक की जानकारी के अनुसार मिहिर आज तड़के तक जुहू स्थित एक बार में था। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Explore our articles