spot_img

Mumbai : शहर भर में छाया ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’

Mumbai: ‘Sapne Vs. Everyone 2’ Takes the City by Storm

मुंबई : (Mumbai) ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज़ सपने वर्सेस एवरीवन (Sapne Vs. Everyone) इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। शो की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर भर में इसके बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 1 मई को रिलीज़ हुई इस सीरीज़. (Released on May 1st) ने महज़ दो हफ्तों में दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है। सीज़न 2 में अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली (Ambrish Verma, Paramvir Singh Cheema, and Vijayant Kohli) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। वहीं अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार (Abhishek Chauhan, Nidhi Shah, and Khushali Kumar) ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं यह ड्रामा सीरीज़ मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की कठोर दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें संघर्ष, सपनों और सफलता की कहानी को प्रभावशाली अंदाज़ में दिखाया गया है। सीरीज़ को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि द वायरल फीवर के बैनर (banner of The Viral Fever) तले अरुणभ कुमार और विजय कोशी (Arunabh Kumar and Vijay Koshi) ने इसका निर्माण किया है। यह शो प्राइम वीडियो पर हिंदी में एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है, जिसे भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

Explore our articles