
कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक का आयोजन
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दादर स्थित तिलक भवन (Maharashtra Pradesh Congress Committee at Tilak Bhavan in Dadar) में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर राज्यस्तरीय रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बूथ स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (State President Harshvardhan Sapkal) ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मदद से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने और मतदाता सूची में हेराफेरी करने वालों को आने वाले समय में जेल जाना पड़ेगा।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्णय
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची सत्यापन अभियान चलाने और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए विशेष समिति का गठन भी किया। कांग्रेस की ओर से गठित विशेष समिति में सतेज ऊर्फ बंटी पाटील (satej alias Bunty Patil) को प्रमुख तथा अभिजीत सपकाल (Abhijit Sapkal) को समन्वयक नियुक्त किया गया है। पत्रकार परिषद में हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।


