spot_img

Gumla: झारखंड में माओवादियों का खतरनाक मंसूबा विफल, विस्फोट से पहले 35 आईईडी बरामद

गुमला: (Gumla) झारखंड में पुलिस (Police in Jharkhand) ने माओवादियों का खतरनाक मंसूबा विफल कर दिया। गुमला जिले के सुदूरवर्ती गुमला कुरुमगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क और एक अन्य स्थान पर विस्फोट करने के इरादे से लगाए गए करीब 35 आईईडी बरामद किए हैं।

गुमला इलाका नक्सल प्रभावित है। माओवादियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए निर्माणाधीन कुटमा-बामड़ा सड़क पर पांच आईईडी बिछा दिए थे। बम निरोधक दस्ता और जगुआर पुलिस की टीम ने शुक्रवार देररात इनको निष्क्रिय कर दिया। हरिनाखाड़ इलाके से करीब 30 आईईडी बरामद किए गए हैं। इनको आज निष्क्रिय किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों को जमीन से एक तार निकला देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इन लोगों ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रांची से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। दस्ते ने बिना समय गंवाए पहुंच कर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। एसपी शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज गुमला जिले में चप्पे-चप्पे को छाना जाएगा।

Explore our articles