spot_img

Dumka : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस होगी सख्तः आईजी

दुमका : संताल परगना में नशे के कारोबार एवं महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने में जुट गईं है। इस बावत संताल परगना के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर योगदान देने के बाद आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने कहा कि संताल परगना में नशे के सौदागरों को किसी सूरत में पांव पसारने नहीं देगी। मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस खास मुहिम चलाएगी।

आईजी क्रांति कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर नकेल कसने के लिए बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। आईजी ने कहा कि संताल परगना में साइबर क्राइम भी एक चुनौती है। इसे रोकने के लिए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी। उन्होंने कहा कि इंटर स्टेट क्राइम को रोकने के लिए बिहार और बंगाल के पुलिस से बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर एवं बासुकीनाथधाम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा।

Hyderabad : चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में

हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League...

Explore our articles