spot_img

Mirzapur : सो रहे मुख्य आरक्षी की मौत, हार्ट अटैक की संभावना

मीरजापुर : तहसील लालगंज पर गार्द ड्यूटी में तैनात पीएसी मुख्य आरक्षी की शानिवार की शाम अचानक मौत हो गई। गाजीपुर जिले के गौराबाजार निवासी हरीश कुमार की नियुक्ति एक सितम्बर 1988 को हुई थी।

पीएनओ-880640147 हरीश कुमार पुत्र सहदेव राम निवासी गौरा बाजार थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर,जो ब्लड प्रेशर व मधुमेह की बीमारी से ग्रसित थे। शनिवार की सुबह 10 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में आराम करने के लिए लेट गए। शाम को लगभग चार बजे साथी कर्मचारी द्वारा उन्हें बेल का जूस पिलाने के लिए जगाना चाहा तो वह नहीं उठे। इसकी सूचना साथी कर्मचारी ने प्रतिसार निरीक्षक को दी। प्रतिसार निरीक्षक ने थानाध्यक्ष लालगंज अजीत श्रीवास्तव को बताया।

थानाध्यक्ष लालगंज मौके पर जाकर आरक्षी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए,जहां चिकित्सक ने मुख्य आरक्षी को मृत घोषित कर दिया। बताया कि प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। थाना लालगंज पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही परिजन को सूचना दे दी गई है।

Explore our articles