spot_img

Khunti : महिलाओं ने श्रमदान कर मुरहू में बनाया बोर बांध

खूंटी : जनशक्ति से जलशक्ति अभियान के तहत जिले में पहली बार मुरहू प्रखंड की कोड़ाकेल पंचायत के गुरमी गांव की महिलाओं ने तपती धूप से मुरहू नाला के होम्बा दिरी के पास श्रमदान कर बोरीबांध का निर्माण किया डाला।

इस स्थान पर गुरमी समेत मुरहू, चमराटोली और गजगांव की महिलाएं नहाने और कपड़े धोने के लिए पहुंचती हैं। यहां सुबह-शाम चरवाहे मवेशियों को पानी पिलाने के लिए श्रभी लाते हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी के कारण यहां पानी लगातार घटता जा रहा था। रविवार को महिलाओं ने बैठक कर बोरीबांध का निर्माण करने का निर्णय लिया। सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शुरू किए इस अभियान का संचालन अब सामुदायिक सहयोग से किया जा रहा है। अभियान के तहत महिलाओं को सीमेंट की खाली बोरियां उपलब्ध कराई गई।

साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को बोरीबांध बनाने का तरीका बताया गया। मुखिया मरियम होरो को जब महिलाओं द्वारा पानी के लिए किए जा रहे संघर्ष का पता चला, तब वे भी होम्बा दिरी पहुंचीं और महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया। बोरीबांध के निर्माण में प्यारी तोपनो, पौलीना समेत अन्य महिलाओं ने श्रमदान किया।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles