spot_img

Imphal: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर (Manipur) में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के खेंगजांग गांव से एक 7.62 मिमी एसएलआर के साथ दो मैगजीन, एक 12 इंच की एसबीबीएल गन, 10 लाइव राउंड गोला बारूद और एक बाओफेंग रेडियो सेट बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles