spot_img

New Delhi : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को भाजपा ने बताया देश विरोधी

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Bharatiya Janata Party targeted Congress leader Mani Shankar Aiyar) के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधते हुए उसे देश विरोधी मानसिकता वाला बताया। भाजपा ने कहा कि मणिशंकर के बयान पर कांग्रेस भी चुप्पी साधे हुए है।बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हिंदी चीनी भाई- भाई का नारा देने के बाद अब कांग्रेस के चाटुकार 1962 के चीनी आक्रमण को भी “कथित” बता रहे हैं। इन्हें शर्म करनी चाहिए। क्या डोकलाम के दौरान हक्का नूडल्स खाने वाले राहुल गांधी कुछ बोलेंगे या चीन के साथ गुप्त करार का पालन करते हुए मुंह में दही जमी रहेगी। यह कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी मानसिकता को साफ दर्शाता है।

गौरव भाटिया ने कहा कि मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि 1962 में चीन ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया था। क्या यह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बिना हो सकता है, जो चुप हैं? यह चुप्पी क्यों? हम सभी भारत और चीन के बीच संबंध जानते हैं, भारत चीन को उसकी जगह दिखाते हुए गर्व के साथ खड़ा है, ऐसे समय में कांग्रेस और मणिशंकर अय्यर का यह संकेत कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मणि शंकर अय्यर ने कहा था कि अक्टूबर 1962 में चीन ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया था। 1962 का भारत-चीन युद्ध अक्टूबर और नवंबर महीने के बीच हुआ था।

Hyderabad : चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में

हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League...

Explore our articles