spot_img

Mumbai : शाहिद कपूर ने ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में खरीदा आलीशान घर

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर (Bollywood star Shahid Kapoor and his wife Mira Kapoor) हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों ने वर्ली में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 59 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं।शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मुंबई के ओबेरॉय 360 वेस्ट वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 5,395 वर्ग फीट का है। इसमें तीन पार्किंग स्थान भी हैं। 24 मई को 58.66 करोड़ की संपत्ति का लेन-देन पंजीकृत किया गया था। इस अपार्टमेंट को शाहिद और मीरा कपूर ने फरवरी, 2023 में एक बड़े लेन-देन में चांडक रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा था।

ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में दो टावर हैं, जिसमें चार बीएचके, पांच बीएचके और डुप्लेक्स अपार्टमेंट और पेंटहाउस हैं। समुद्र-दृश्य वाले इस प्रोजेक्ट को 360 वेस्ट नाम मिला। यह एक रेडी-टू-मूव-उबर लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट है।

कपूर ने लेनदेन के लिए 1.75 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया। शाहिद कपूर ने 2018 में इसी इमारत में 55.60 करोड़ में 8,281 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा और स्टांप ड्यूटी में 2.91 करोड़ का भुगतान किया था। यह दूसरी संपत्ति है, जो शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्ली में ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में खरीदी है।

Explore our articles