spot_img

New Delhi : विवेक विहार के बेबी केयर हॉस्पिटल में जांच करने पहुंची पुलिस टीम

नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार देर रात विवेक विहार इलाके में जिस बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल में आग लगने से 7 मासूमों की मौत हुई थी, वहां पर इस हादसे की जांच में पुलिस जुट गई है।

सोमवार को शाहदरा जिला की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है। सबूतों के तौर पर नमूने और फोटोग्राफ लिये गए हैं। अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड ली गई है। पुलिस ने उक्त मामले में लापरवाही से मौत सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल को संचालित किया जा रहा था। अस्पताल का लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था। अस्पताल में क्षमता से ज्यादा बच्चों को एडमिट किया गया था। अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर भी नहीं थे और ना ही अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम था।

उधर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अस्पताल में आग लगने की घटना पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की और इसे एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और उनका भ्रष्ट प्रशासन जिम्मेदार है। मार्च 2021 में इस अस्पताल को अनुमति नहीं मिल रही थी। हालांकि, बाद में इजाजत दे दी गई। इसका एकमात्र कारण भ्रष्टाचार है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles