spot_img

Kolkata : नंदीग्राम में भाजपा महिला नेता की हत्या के बाद बिगड़े हालात, सेंट्रल फोर्स ने संभाला मोर्चा

भाजपा समर्थकों ने किया थाना घेराव, जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी

कोलकाता : पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम इलाके में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए जानलेवा हमले की घटना को लेकर गुरुवार सुबह से ही उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। कथित तृणमूल समर्थित अपराधियों के हमले में भाजपा की एक महिला नेता की हत्या और सात अन्य लोगों के घायल होने से आक्रोशित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नंदीग्राम में सभी राजमार्गों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है। सड़कों पर नारेबाजी हुई है और टायर जलाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने का घेराव किया है और पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप लगाया है। सौ से अधिक गाड़ियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों के दोनों तरफ रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कानून व्यवस्था की बहाली के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है। सीएपीएफ के सैकड़ो जवान बंगाल पुलिस के रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। हालांकि कोई लाभ नहीं हो रहा। दिन गुजरने के साथ ही विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस को इस क्षेत्र में अपनी हार का अहसास हो गया है जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर भाजपा की महिला नेता की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड का अंत दिखा कर छोडूंगा। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे जितना बचाने की कोशिश कर ले लेकिन जिन लोगों ने भी ये हत्याएं की हैं और इसमें शामिल रहे हैं, वह नहीं बचेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री होने के साथ ममता बनर्जी राज्य की गृह मंत्री भी हैं और उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी।

उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात दी थी।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles