spot_img

Mumbai : पालघर लोकसभा सीट पर 63.91 प्रतिशत रहा मतदान

मुंबई : 22 पालघर लोकसभा चुनाव का पांचवें चरण में मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। ऐसे चुनाव अधिकारी समेत अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बातदे कि, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के कारण पिछले एक माह से जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने चैन की नींद नहीं ली थी।दिन हो या रात सभी लगातार तैयारियों में जुटे रहे। हालांकि मतमणना का काम अभी शेष है,जो 4 जून को होनी वाली है। जानकारी के अनुसार,22 पालघर लोकसभा चुनाव पालघर जिले में 63.91 प्रतिशत रहा। यह जानकारी पालघर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद बोड़के ने मंगलवार को दी है। बताया गया है कि,128-डहाणू में 73.75 प्रतिशत,129- विक्रमगढ़ 74.45 प्रतिशत,130- पालघर 70.34 प्रतिशत,131- बोईसर 64.66,प्रतिशत,132- नालासोपारा 52.34 प्रतिशत और 133- वसई 59.12 प्रतिशत रहा,यानी जिले में कुल 63.91 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। इस बार पुरुषों ने जिले में मतदान 65.10 प्रतिशत,महिलाएं 62.62 प्रतिशत व अन्य 21.33 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया है।

Explore our articles