spot_img

Kathmandu : नेपाल के सबसे बड़े मीडिया हाउस के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के सबसे बड़े मीडिया हाउस कान्तिपुर ग्रुप के मालिक कैलाश सिरोहिया (Kailash Sirohia) के खिलाफ धनुषा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सिरोहिया के खिलाफ दोहरी नागरिकता रखने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार सिरोहिया ने कान्तिपुर मीडिया कंपनी और अन्य कंपनियों में अलग-अलग नागरिकता नम्बर का इस्तेमाल किया है। धनुषा पुलिस में एक व्यक्ति ने अपना और कैलाश सिरोहिया का नागरिकता नंबर एक होने की शिकायत की, तब यह मामला सामने आया है। धनुषा पुलिस ने इस मामले की जांच करके आज गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

सिरोहिया ने एक हफ्ते पहले ही गृहमंत्री पर गिरफ्तार करने की साजिश रचने का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन अब तक कोर्ट में उस पर सुनवाई नहीं हो पाई है।

Explore our articles