spot_img

Ranchi : जमीन घोटाले के आरोपित तापस घोष की जमानत याचिका खारिज

रांची : (Ranchi) पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (former Chief Minister Hemant Soren) से जुड़े जमीन घोटाले मामले में आरोपित कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष की जमानत याचिका ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी। इससे पूर्व 17 मई को अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गांई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन मामले में नौ मई को कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपितों को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के ये मास्टरमाइंड हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर इन पर जमीन पर कब्जा कर खरीद-बिक्री करने का आरोप है।

Explore our articles