spot_img

Kolkata: राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर ममता ने किया याद

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि के मौके पर याद कर श्रद्धांजलि दी है। मंगलवार सुबह उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी, इन्दिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के नाती थे। वह भारत के सातवें प्रधानमन्त्री थे।

राजीव का विवाह सोनिया गांधी से हुआ था जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढ़ने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया के दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल गांधी का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका गांधी का जन्म 1972 में हुआ।21 मई, 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

Explore our articles