spot_img

Saharanpur : जिलाधिकारी ने दोनों हाथ से लिखने की प्रतिभा रखने वाली 04 वर्षीय बच्ची को किया सम्मानित

सहारनपुर : इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहारनपुर जिले की महज चार साल की बच्ची स्वस्ति ने अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने स्वस्ति की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने 4 वर्ष की प्रतिभाशाली बच्ची स्वस्ति सिंघल को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्ची दोनों हाथ से एक साथ लिखने की प्रतिभा रखती है। जिसके लिए ब्रेन बूस्टेबल के अध्यापक अरिहंत जैन द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्वस्ति का नाम अंकित हुआ और इससे सहारनपुर जनपद का गौरव बढ़ा है। स्वस्ति सिंघल ने दोनों हाथों से लिखकर असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया।

जनपद में पांच सितंबर 2019 को जन्मी स्वस्ति ने 4 साल 7 महीने की उम्र में केवल 11 मिनट 39 सेकेंड में 50 अंक लिखने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह उत्कृष्ट उपलब्धि स्वस्ति की असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। पांच अप्रैल 2024 को पुष्टि की गई और स्वस्ति का नाम आधिकारिक तौर पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। स्वस्ति ने ब्रेन बूस्टेबल में अपना असाधारण कौशल सीखा, जिससे उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं में वृद्धि हुई। नन्ही से उम्र में इतनी बढ़ी प्रतिभा की जानकारी पर जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को बच्ची को सम्मानित किया गया।

Explore our articles