spot_img

New Delhi : रेमंड के 3 मंजिला शोरूम में लगी आग

नई दिल्ली : (New Delhi) उत्तर पूर्वी दिल्ली के दुर्गा पुरी, 100 फुटा रोड में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक रेमंड के 3 मंजिला शोरूम में अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है। राहत की बात यह रही कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

मौके पर दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियों के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स और अन्य एजेंसियां राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। दुर्गापुरी इलाके में लगी यह आग की घटना गली नंबर 4 के पास कॉर्नर के शोरूम की है। आग जिस शोरूम में लगी है उस दुकान का नंबर-138, 100 फुटा रोड, दुर्गापुरी बताया गया है। इसके मालिक पदम सिंह पुत्र ओम प्रकाश हैं। आग में लाखों का माल स्वाह हो गया है। दमकल विभाग को आग की घटना की सूचना सुबह 6:01 बजे पर प्राप्त हुई थी।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles