spot_img

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट का तीन नए आपराधिक कानूनों को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने तीन नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभी ये कानून लागू नहीं हुए हैं, ऐसे में इस याचिका पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है।

यह याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की थी। याचिका में भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और अपराध प्रकिया संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक को लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी।

कोर्ट ने कहा कि ये याचिका कानून लागू होने के पहले ही दाखिल कर दी गई है, जबकि ये कानून 1 जुलाई से लागू होने वाले हैं। इसके पहले भी 26 फरवरी को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने चेन्नई निवासी याचिकाकर्ता टी सिवाज्ञानासंबंदन की ऐसी ही याचिका खारिज की थी।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles