spot_img

Kolkata: ममता बनर्जी को कार्तिक महाराज ने भेजा लीगल नोटिस, माफी न मांगने पर होगी कानूनी कार्रवाई

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को आखिरकार भारत सेवाश्रम संघ के संन्यासी कार्तिक महाराज ने अपने खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। अपने अधिवक्ता के जरिए भेजे गए नोटिस में कार्तिक महाराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चार दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ मानहानि का मामला करने की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री को भेजे लीगल नोटिस में कार्तिक महाराज ने कहा है कि आपने जानबूझकर मेरे खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और मेरी मानहानि करने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कार्तिक महाराज का नाम लेकर कहा था कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और तृणमूल के एजेंट को धमकी दे रहे हैं।

Explore our articles