spot_img

Cachar: कछार में 128 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कछार :(Cachar) कछार में 128 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार एक गुप्त के आधार पर दो व्यक्तियों मोहम्मद अली (32) और रोशिदुल रहमान (30) को सिलचर रेलवे स्टेशन, तारापुर तथा आरपीएफ ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार पर हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

हेरोइन को 10 प्लास्टिक की साबुनदानी में पैक किया गया था। उनका वजन लगभग 128 ग्राम था, जिन्हें आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद प्रक्रियाओं के अनुसार जब्त कर लिया गया। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई है।

Explore our articles