spot_img

Imphal: मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर (Manipur) में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में कई हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किये गये।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान (एसक्यू 2227) से एक पम्पी (स्थानीय निर्मित), एक .22 मिमी पिस्तौल (स्थानीय निर्मित), एक .22 मिमी पिस्तौल मैगजीन (स्थानीय निर्मित) तथा एक एसबीबीएल (स्थानीय निर्मित) कांगपोकपी जिले के आईटी रोड, गोवाजंग गांव से बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles