spot_img

Bhopal : माधवी राजे सिंधिया की तबीयत बिगड़ी, ज्योतिरादित्य दिल्ली रवाना

भोपाल : केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया की रविवार दोपहर तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और भोपाल से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, उनके बेटे महान आर्यमन एक रूटीन फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। ज्योतिरादित्य की पत्नी पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

दरअसल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सिंधिया परिवार चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ज्योतिरादित्य की माताजी माधवी राजे सिंधिया पिछले करीब डेढ़ मरीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। दो दिन पूर्व ही उनकी सर्जरी हुई है। दो दिन पहले भी माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली थी। तब प्रियदर्शनी राजे सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली पहुंच गईं थीं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शामिल गुना संसदीय सीट पर मंगलवार, 07 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को दोपहर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुंगावली में चुनावी सभा कर रहे थे। उसी समय दिल्ली से उन्हें मां की हालत अधिक चिंताजनक होने की सूचना मिली। सिंधिया मुंगावली की सभा के बाद सीधे भोपाल पहुंचे और यहां से शाम को विशेष विमान द्वारा दिल्ली के रवाना हो गए। उनके पुत्र महान आर्यमन भी सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर गुना से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। जम्मू से उनकी पुत्री चित्रांगदा भी दिल्ली पहुंच गईं हैं। पूरा परिवार दिल्ली में हैं।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles