spot_img
HomeKanpurKanpur : उप्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

Kanpur : उप्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

कानपुर : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने के आसार हैं। रविवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिन उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रुप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 65 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में गर्त के रूप में पश्चिमी हवाओं के साथ चल रहा है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 25° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 54 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा मेघालय से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती परिसंचरण, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के से से गुजरते हुए मराठवाड़ा पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। मौसम की इन गतिविधियों से आगामी दो दिनों में आंधी व हल्की बारिश की चेतावनी है। इसके साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान लगभग सामान्य रहने की संभावना है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 42.0 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 33 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 4.5 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों मे हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है तथा हवाओं की गति सामान्य रहने की संभावना है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर