भोपाल:(Bhopal) देशभर में आज यानी मंगलवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है (Hanuman ji’s birth anniversary)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ” “संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा..” हम सभी के आराध्य और रोम-रोम में बसने वाले प्रभु श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सभी बहन-भाइयों को मंगल शुभकामनाएं! हे संकट मोचन सब पर अपनी कृपा की वर्षा करते रहना; सबका मंगल और कल्याण करो, यही प्रार्थना है। जय बजरंगबली!”


