spot_img

New Delhi : नैनो यूरिया प्लस का उत्पादन इस हफ्ते शुरू करेगी इफको, एक मई से वाणिज्यिक बिक्री

नई दिल्ली : देश की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) इस हफ्ते ‘नैनो यूरिया प्लस’ उर्वरक का उत्पादन की शुरुआत करेगी। इसकी वाणिज्यिक बिक्री एक मई से शुरु होने वाली है। नैनो यूरिया प्लस नैनो यूरिया का एक नया संस्करण है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिछले हफ्ते इसे तीन साल के लिए अधिसूचित किया था।

इफको के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. यूएस अवस्थी ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर नैनो यूरिया प्लस बोतल का पहला लुक जारी किया। इस अवसर पर अवस्थी ने कहा कि इफको नैनो यूरिया प्लस बोतल का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है। अवस्थी ने नैनो यूरिया प्लस (लिक्विड) की जानकारी देते हुए कहा कि यह 20 फीसदी नाइट्रोजन w/v उच्च सांद्रता के बराबर 16 फीसदी नाइट्रोजन w/w के साथ नैनो यूरिया का एक उन्नत फॉर्मूलेशन है।

उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के अनुकूल है और महत्वपूर्ण विकास चरणों में फसल की नाइट्रोजन आवश्यकता को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। अवस्थी ने बताया कि बेहतर मृदा स्वास्थ्य और किसानों की लाभप्रदता के लिए पारंपरिक यूरिया और अन्य नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों के स्थान पर इसका उपयोग किया जाता है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों की दक्षता और उपलब्धता को बढ़ाता है। गौरतलब है कि नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यह किसानों को 225 रुपये में 500 मिली. की बोतल में उपलब्ध होगा।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles