spot_img

Raigarh : हनुमान जन्मोत्सव पर निशान यात्रा और 21 हजार पुष्पों से होगा अभिषेक

रायगढ़ : सियाराम सखा मंडल और श्री हनुमान सेवा समिति खरसिया के द्वारा नगर के हृदय स्थल गंज बाजार में 150 वर्ष प्राचीन हनुमान जी के सिद्ध मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को वृहद आयोजन किया जा रहे हैं। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर और प्रसिद्ध भजन गायक कुमार विशु भटनागर द्वारा संध्या महाआरती के पश्चात भजनों का अभूतपूर्व कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 24 अप्रैल की संध्या हनुमानजी का महा अभिषेक एवं पुष्प अर्चना वृंदावन से पधारे पंडितों के द्वारा 21 हजार फूलों से की जाएगी, पश्चात प्रसाद-भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।

सियाराम सखा मंडल से मनोज गोयल ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह गंजबाजार से निशान-यात्रा निकलेगी। वहीं दोपहर 12 बजे महाआरती एवं संध्या 5 बजे श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य राजू महाराज के मुखारविंद से हनुमान रहस्य के बारे में विस्तार पूर्वक कथा कही जाएगी, फिर माता अंजनी के दुलारे हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं रात्रि 7 बजे से भजनों की अमृतवर्षा होगी। सियाराम सखा मंडल और श्रीहनुमान सेवा समिति के सभी युवा साथी कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। जगमगाती झालरों एवं फूलों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया है।

वहीं अखंड-ज्योति, रामायण पाठ और मनोकामना अर्जी भी भक्तों के द्वारा सतत लगाई जा रही हैं। भजनों के कार्यक्रम की शुरुआत विनय अग्रवाल रायपुर के द्वारा की जाएगी, फिर कुमार विशु भटनागर दिल्ली के द्वारा भजन गंगा प्रवाहित होगी, पश्चात शहनाज अख्तर जबलपुर अपने भजनों से श्री रामभक्त हनुमान और हनुमानजी के भक्तों को रिझाएंगी।

Siwan : सीवान स्टेशन पर 15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सीवान : (Siwan) रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर...

Explore our articles