spot_img

Gurugram : द्वारका एक्सप्रेस-वे किनारे लकड़ी के गोदाम में भडक़ी आग

दमकल विभाग की डेढ़ दर्जन गाडिय़ों से आग पर काबू पाया गया

गुरुग्राम : रविवार को करीब 11 बजे द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे बजघेड़ा गांव के पास करीब साढ़े 3 एकड़ में बनाए गए लकडिय़ों के गोदाम में आग भडक़ गई। देखते ही देखते आग आसपास पड़ी लकडिय़ों के ढेर में फैलती गई। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग से टीमें मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की।

द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे पर बजघेड़ा गांव के पास लकडिय़ों का एक खुले में गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम में जगह-जगह पर लकडिय़ों को ढेर बनाकर रखा गया था। रविवार सुबह 11 बजे के करीब यहां पर आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास लगे लकडिय़ों के ढेर में भी फैलती चली गई। आनन-फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घंटों तक आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीमें मशक्कत करती रहीं।

न्यू रेलवे रोड पर भीम नगर स्थित दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी रमेश सैनी के मुताबिक केंद्र में सूचना आई थी कि लकड़ी के गोदाम खड़ी एक पिकअप गाड़ी में लगी सीएनजी के सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इसी ब्लास्ट से आग लकडिय़ों के ढेर में लगी और फैलती चली गई। डेढ़ दर्ज गाडिय़ों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग अधिक फैली हुई थी। जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों को खूब पसीना बहाना पड़ा।

Explore our articles