spot_img

Deoriya: रिलीव करने के लिए मांगी 50 हजार, सीबीआई ने रेल पथ निरीक्षक को दबोचा

देवररिया:(Deoriya) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार की देर रात को सलेमपुर से रेल पथ निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

उल्लेखनीय है कि सलेमपुर रेलले स्टेशन पर तैनात रेल ट्रैक मैन चंद्रकेश का स्थानान्तरण पिछले दिनों दूसरे डीविजन में हो गया था, लेकिन सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार कार्यमुक्त नहीं कर रहे थे। कार्य मुक्त करने के लिए रेल पथ निरीक्षक से 50 हजार रुपये की मांग किया। कर्मचारी ने बच्चों की पढ़ाई और माता-पिता के तबीयत खराब होने का हवाला दिया। इसके बाद भी रेल पथ निरीक्षक संजय पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। जिससे परेशान चंद्रकेश ने इसकी लिखित शिकायत लखनऊ स्थित सीबीआई की शाखा में किया।

सीबीआई के डिप्टी एसपी लखनऊ विपिन कुमार सिंह के निर्देश पर सलेमपुर में बुधवार को डेरा डाल दिया। दिन में रेल लाइन पर कार्य होने के चलते देर शाम को रेल पथ निरीक्षक संजय कुमार घर पहुंचे। चंद्रकेश को सीबीआइ टीम के सदस्यों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर भेजा। चंद्रकेश ने रेल पथ निरीक्षक संजय को 20 हजार रुपये एडवांस दिया, टीम ने तत्काल रंगे हाथ आरोपित को पकड़ लिया। टीम के पकड़ने के बाद खलबली मच गई। इसके बाद सीबीआई की टीम संजय को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles