spot_img

Jammu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू:(Jammu) लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू में एक रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का पलौड़ा के पास मन्हास बिरादरी मैदान में भाषण देने का कार्यक्रम है जिसमें वे क्रमशः उधमपुर और जम्मू संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा के लिए समर्थन जुटाएंगे। रैली के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जमीन से लेकर हवाई मार्ग तक सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

इस बीच सचिन पायलट कठुआ में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे जिनमें उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए चौधरी लाल सिंह और जम्मू लोकसभा सीट के लिए रमन भल्ला शामिल हैं।

वहीं उधमपुर-कठुआ-डोडा संस्दीय सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर किश्तवाड़ पहुंचेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरक्षा, शमशीर हुसैन ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले लोगों को सुचारू प्रवेश के लिए समय पर पहुंचने के लिए एक सलाह जारी की है। चुनाव प्रचार का पहला चरण अपने समापन के करीब है। इन रैलियों का रणनीतिक महत्व है, खासकर उधमपुर और जम्मू निर्वाचन क्षेत्रों में।

Mumbai : ‘हंसी तो फंसी’ की वापसी, दोबारा 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई : (Mumbai) 'हंसी तो फंसी' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। पीवीआर, धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग (PVR, in association...

Explore our articles