spot_img

Mumbai: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे 5 जून से फिर करेंगे भूख हड़ताल

मुंबई:(Mumbai) मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने चेतावनी दी है कि अगर ओबीसी कोटे से मराठा समाज को शीघ्र आरक्षण नहीं दिया गया तो मराठा समुदाय के साथ वे 5 जून से फिर से अनिश्चितकालीन अनशन शुरु करेंगे। पाटिल ने यह भी कहा कि मराठा समाज विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारी करेगा।

मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि हम राजनीति में नहीं हैं। हमने न तो उम्मीदवार दिए हैं और न ही किसी का समर्थन किया है। हालांकि, अगर जल्द ही ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं दिया गया तो मराठा समुदाय विधानसभा के लिए तैयारी करेंगे। इसके साथ ही मनोज ने यह भी ऐलान किया कि वो 5 जून से दोबारा भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

पाटिल ने कहा, ”महायुति सरकार ने मराठा समुदाय को धोखा दिया है। 7 महीने हो गए हैं, आज देंगे, कल देंगे कहकर मराठा समाज को टाला जा रहा है। देवेंद्र फड़णवीस को मराठों से बहुत प्यार है। उनके अंदर इतना प्यार है कि वो नहीं दे सकते।’ जारांगे ने फड़णवीस की भी आलोचना करते हुए कहा, ‘मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। मराठा समाज के कार्यकर्ताओं पर दर्ज केसों को हटाए जाने की घोषणा की गई थीं। अब गोलियां चलाने वाले पुलिस अधिकारी को पदोन्नत कर दिया गया है, उनका यह कदम सराहनीय है।’ पाटिल ने कहा कि जब तक मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Explore our articles