spot_img

Dhamtari : बैसाखी पर्व: गुरुद्वारे में गूंज रहा शबद कीर्तन

धमतरी : सिख समाज द्वारा आज 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व उत्सव और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर 12 अप्रैल से विविध कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। सुबह साढ़े सात बजे गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। सुबह सात बजे गुरूद्वारा में चोला बदला गया। इसी तरह शाम साढ़े सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए। हजूरी रागा जत्था के कलाकारों ने गुरु की महिमा गाते हुए शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। आज 10 से 10.30 बजे तक शबद कीर्तन होगा।

दोपहर को जुनेजा परिवार द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई । इसके अलावा अन्य विविध कार्यक्रम हुए। शनिवार13 अप्रैल को भी गुरुद्वारा में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां समाजजन काफी संख्या में जुटेंगे। शनिवार को बैशाखी पुरब (खालसा साजना दिवस) मनाया जाएगा। रात में लंगर होगा। शनिवार सुबह सात बजे से अखंड पाठ साहेब के अलावा अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं।

Explore our articles