spot_img

Bokaro: छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

बोकारो:(Bokaro) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता ने बालीडीह ओपी अंतर्गत मांगो पंचायत में मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान भाड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला को जब्त किया गया। जब्त कोयला लगभग 05 ट्रक कोयला क्षमता के बराबर है। मौके से वजन करने वाले 02 मशीनों को भी जब्त किया गया। संबंधित के विरोध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अंचलाधिकारी चास दिवाकर दुबे समेत पुलिस के जवान आदि उपस्थित थे।

New Delhi : सरकार ने 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ ‘भारत समुद्री बीमा कोष’ को मंजूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने शनिवार को लगातार समुद्री बीमा कवरेज की सुविधा के लिए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के...

Explore our articles