spot_img

Kolkata : भूपतिनगर हमले में घायल एनआईए अधिकारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए किया तलब

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में एनआईए अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एनआईए के दो अधिकारियों को तलब किया है। हमले में घायल एनआईए अधिकारी को भी बुलाया गया है। पुलिस ने उनसे फोरेंसिक जांच के लिए हमले की चपेट में आई कार और मेडिकल दस्तावेज भी लाने को कहा है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि भूपतिनगर में एनआईए पर हुए हमले के मामले में एनआईए के दो अधिकारियों को तलब किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि शिकायत करने वाला अधिकारी और हमले के दौरान घायल अधिकारी जांच के उद्देश्य से गवाह के रूप में पेश होंगे।

Explore our articles