spot_img

Mathura : वृंदावन यमुना : गरुड़ क्रूज के संचालन के खिलाफ नाविक आक्रोशित, किया प्रदर्शन

मथुरा : वृंदावन यमुना में गरुड़ क्रूज के संचालन के खिलाफ नाविक एक बार फिर रविवार लामबंद हो गए हैं। नाविकों ने अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी रोजी रोटी को लेकर चिंता जताई है। आक्रोशित नाविकों ने बताया अगर जुगलघाट से केशीघाट तक क्रूज चलाया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जायेगा।

विदित रहे कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर मथुरा के विश्राम घाट से क्रूज को शुरू कर वृंदावन और गोकुल तक तीर्थ यात्रियों को घाटों पर भ्रमण कराने की योजना थी। करीब तीन माह पहले भी नाविकों ने क्रूज संचालन की सूचना पर प्रदर्शन किया था लेकिन अधिकारियों ने इसे स्थानीय स्तर पर यमुना में न चलाए जाने के आश्वासन नाविकों को दिया था। उसके बाद नाविकों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया था।

रविवार को निजी एजेंसी के अधिकारियों द्वारा केशीघाट पर क्रूज संचालन के लिए प्लेटफार्म बनाए जाने से ही स्थानीय नाविक लामबंद होकर विरोध पर उतर आए। देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में नाविकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि अगर जुगल घाट से केशीघाट तक क्रूज चलाया गया तो हमारा रोजगार छिन जाएगा। हमारा जीवन यापन नाव से ही होता है। इधर नाविकों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाविकों को समझा बुझाकर शांत कराया।

प्रदर्शन करने वालों में नाविक गुलाब सिंह, राजेंद्र निषाद, राममूर्ति निषाद, मुरारी, धर्मवीर, सोनबीर, बीरपाल, महेंद्र, बिहारी, मथलेश, मुकेश, दुर्गी, नरेश, पंकज एवं राजू आदि शामिल रहे।

Mumbai : एयरपाेर्ट पर एक-दूजे का हाथ थामे दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा

मुंबई : (Mumbai) शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda) पति-पत्नी के रूप में उदयपुर से लौटे। एयरपोर्ट...

Explore our articles