spot_img

Mumbai: वासिम जिले में दो वाहनों की टक्कर में दो घायल

मुंबई:(Mumbai) वाशिम जिले (Washim district) में मंगरुलपीर तहसील में हाईवे पर शेंदुरजना मोड पर रविवार को सुबह एक ट्रक और बोलेरो पिकअप की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस के अनुसार एक ट्रक लासलगांव से प्याज लेकर नागपुर जा रहा था। तभी हाईवे पर शेंदुरजना मोड पर नासिक से नागपुर अंगूर लेकर तेज गति से आ रही बोलेरो पिक गाड़ी ने ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक एक अन्य वाहन से भी टकरा गया। इस दुर्घटना में घनश्याम पटेल और राजा अहिरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि हाईवे बचाव दल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को तुरंत समृद्धि हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Explore our articles