spot_img

Kawardha: ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग

कवर्धा:(Kawardha) नेशनल हाईवे 30 (National Highway 30) पर अगरीकला गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई।

हादसा होने के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। दोनों गाड़ियों में आग लगने से घंटो तक सड़क जाम रहा।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर वाहन रायपुर से आयरन लेकर जबलपुर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से गेहूं भरकर ट्रक कवर्धा से रायपुर जा रहा था। यह पूरा मामला दशरंगपुर चौकी अंतर्गत रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में अगरीकला गांव का है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Explore our articles