spot_img

Fatehpur : ट्रक के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार, ट्रकों को काटकर बेंचते थे

फतेहपुर : जिले के हाइवे पर ट्रकों की चोरी करने के बाद काटकर बेंचने वाले गिरोह के 4 शातिर आरोपियों को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी का एक ट्रक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर आसपास के कई जिलों में मुकदमें दर्ज हैं।

घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जिले के थरियांव थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव को मुखबिर ने सूचना दिया कि हाइवे पर कुछ शातिर अपराधी चोरी का ट्रक लेकर कानपुर की ओर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने अम्बापुर ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक को रोका तो उसमें सवार चार लोग भागने लगे। जिस पर टीम ने सभी को गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार अनुज कुमार यादव 26 वर्ष, राजेश धोबी 36 वर्ष, मेराज आलम सिद्दीकी 40 वर्ष व धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ धर्मू 41 वर्ष के खिलाफ फतेहपुर जिले के थाना सहित अन्य जिलों में कई मुकदमा दर्ज है। ये लोग गिरोह बनाकर हाइवे पर ट्रकों को चोरी करने के बाद काटकर बेंचने का काम करते थे। शातिर अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Explore our articles