spot_img

News Brief : महाराष्ट्र का हिंदी समाचार लाइव

नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने छेड़छाड़ की

नवी मुंबई: (News Brief) नवी मुंबई के नेरुल में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ पड़ोसी ने यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में नेरुल पुलिस (Nerul police) ने पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नेरुल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

================
गन्ना मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर का एक्सीडेंट, हादसे में चार लोगों की मौत

सांगली। सांगली-सोलापुर हाइवे पर गन्ना मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर का एक्सीडेंट। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 से 12 लोग घायल हो गए। गन्ना मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों में दो महिलाएं, एक लड़का और एक छोटी लड़की शामिल हैं।

==============
कसारा घाट पर ट्रक में आग

कसारा। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर नवीन कसारा घाट पर ट्रक में आग लग गई। नासिक से मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक में कसारा घाट पर उतरते समय अचानक आग लग गई। प्रारंभिक अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles